
मावली ! घासा मावली क्षेत्र के समस्त संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी मावली को सौंपा है। इस ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने आगामी राष्ट्रीय जनगणना कार्य में संविदा कर्मियों को प्राथमिकता देने और उचित अतिरिक्त मानदेय दिलाने की पुरजोर अपील की है।
महंगाई के दौर में आर्थिक संबल मिले
ज्ञापन में संविदा कर्मियों ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए बताया की वे सभी लंबे समय से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। अल्प वेतनभोगी होने के कारण वर्तमान महंगाई के इस दौर में उन्हें परिवार का भरण-पोषण करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।जनगणना कार्य में नियोजन से न केवल कार्य अनुभव और दक्षता के साथ संपन्न होगा, बल्कि इन अल्प वेतनभोगी कर्मचारियों को आवश्यक आर्थिक संबल भी प्राप्त होगा।
कर्मचारियों ने उपखंड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री से विनम्र प्रार्थना की है कि उनकी इन न्यायोचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उन्हें राहत प्रदान की जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान मावली क्षेत्र के बड़ी संख्या में बी.एल.ओ. संविदा कर्मी उपस्थित रहे और सामूहिक रूप से अपने हस्ताक्षर कर मांग का समर्थन किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण गायरी शांतिलाल खटीक भेरूलाल सुथार जगदीश रमेश चंद्र खटीक तेज प्रकाश वैष्णव प्रेम सिंह मुकेश डांगी मदन जितेश कल्याण सिंह श्याम लाल आदी मौजूद रहे !








Users Today : 5