

मावली , (नरेन्द्र त्रिपाठी)!रेलवे यूनियन द्वारा जय अम्बे मन्दिर के पास बैठक आयोजित हुई जिसमें अध्यक्षता स्टेशन अधीक्षक सियाराम मीणा विशिष्ठ अतिथि ट्रैफिक इंस्पेक्टर रामजी सैनी अति विशिष्ट अतिथि टी, टी, राम चंद्र जाधव विशिष्ट अतिथि प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु डॉक्टर अंशुमान शर्मा उपस्थित रहे सियाराम मीणा ने बताया कि संगठन में शक्ति होती हैं तो रेल कर्मचारियों को अच्छा काम करना चाहिए साथ ही राजस्थान से मध्य प्रदेश के रतलाम डिवीजन में स्थानांतरण होने वाले रेलवे कर्मचारी टिकिट कंडेक्टर रामचंद्र जाधव मावली को विदाई रेलवे यूनियन द्वारा दी गई ! रामजी सैनी ने कहा कि रेलवे के सभी कर्मचारी एक दूसरे की भावना को समझते हुए स्थानांतरण हो या सेवा निवृत्त होने पर बैठक कर स्वागत अभिनंदन किया जाय शिक्षक नेता देशबंधु ने मेवाड़ में सभी प्रकार के राजकीय कर्मचारियों को एकता के सूत्र में रह कर आने वाली समस्याओं का समाधान कर व्यक्तित्व का मान सम्मान के सूत्र का आगे बढ़ाएं जाए जिससे सहयोग की भावना एक दूसरे के प्रति बनी रहे l इस दौरान अध्यक्ष रेलवे मावली देवेंद्र कुमार योगी राजवीर यादव कैलाश डांगी प्रकाश चंद्र डांगी उदय लाल खटीक साजुद्दीन खान जमील खान मनोज कुमार कमलेश चौधरी हनुमान मीणा रोहिताश मीणा सूरज कुमार चंदन कुमार शर्मा सुनील कुमार कल्याण मुरली लाल मीणा धर्मराज मीणा पीयूष मीणा अरुण मीणा आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन सुधाकर शर्मा द्वारा किया गया!








Users Today : 7