
मावली ,( नरेन्द्र त्रिपाठी)!राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली गाँव की छात्रा डिंपल माथुर पुत्री प्रकाश माथुर ने राज्य स्तरीय व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत स्किल एक्जीबिशन कम कम्पिटिशन 2025-26 में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय, क़स्बे और ज़िले का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रोशनलाल माखीजा ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से आए विद्यार्थियों के बीच अपने मॉडल से सम्बंधित विषय वस्तु को प्रभावी और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया जिसे निर्णायकों द्वारा सराहा गया और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
यह उपलब्धि विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था और बेहतर मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत को दर्शाता है। इस उपलब्धि में हेल्थकेयर ट्रेनर श्रीमती मीनाक्षी नागदा व कौशल मित्र सुमन जोशी का विशेष सहयोग रहा।








Users Today : 5