Home » मावली » गणतंत्र दिवस पर मावली उपखण्ड स्तरीय आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं किया प्रतिभाओं का सम्मान

गणतंत्र दिवस पर मावली उपखण्ड स्तरीय आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं किया प्रतिभाओं का सम्मान

मावली, (नरेन्द्र त्रिपाठी),26 जनवरी 2026, सोमवार। मावली पीएम श्री विद्यालय परिसर प्रांगण में उपखण्ड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी रमेश सिरवी पुनाड़िया ने की।
मुख्य अतिथि कृष्ण गोपाल पालीवाल थे।
विशिष्ट अतिथि दलीचंद डांगी थे।
अतिविशिष्ट अतिथियों में रोशन लाल सुथार एवं कैलाश गाडरी थे।
ब्लॉक स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।
तहसीलदार मावली दिनेश यादव, विकास अधिकारी मावली शैलेन्द्र पी सिंची, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुख लाल गुर्जर, नायब तहसीलदार घासा, पीईईओ मावली कमलेश दलाल, उप प्रधानाचार्य कैलाश मेघवाल, प्रधानाचार्य भान सिंह राव,उप प्रधानाचार्य पुष्कर लाल गुर्जर, राजेन्द्र सिंह सारंगदेवोत, व्याख्याता जगदीश प्रसाद सिंघल,समग्र शिक्षा मावली से  चुन्नी लाल अहीर, रामकेश कोली के पी यादव सहित नगर पालिका क्षेत्र एवं आसपास के गाँवों से अभिभावक, समाजसेवी, भामाशाह, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी उपस्थित रहे।
समारोह में क्षेत्र के विद्यालयों की विद्यार्थी प्रतिभाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
विद्या निकेतन के विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान पर नृत्य नाटिका, ए डिवाईन पब्लिक स्कूल की 4 युग स्पेक्ट्रम ऑफ टाईम पर प्रस्तुति दी,
माई फर्स्ट स्टेप द्वारा वीर शिवाजी पर लघु नाटक,
बालिका मावली गाँव द्वारा रानी अहिल्या बाई पर नृत्य नाटिका,
आलोक दीप स्कूल द्वारा समूह नृत्य विजय भव:,
पीएम श्री मावली जं. द्वारा बाल विवाह निषेध पर नृत्य नाटिका,
स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल द्वारा राजस्थान लोक नृत्य, राजकीय पीजी कॉलेज के द्वारा इतिहास का आईना नृत्य, जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया।
हिमानी श्रीमाली लोपड़ा, दिनेश डांगी रख्यावल, चेतना कुंवर भीमल, जवाहर नवोदय विद्यालय के चीनू अहीर, जय श्री राणावत, कृतिका प्रजापत, मनस्वी पालीवाल, पीएम श्री मावली से यशपाल सिंह राणावत, कृष्णा यादव, गौरव चौधरी, अभिनव खत्री, पुष्कर भील, वंदना गाडरी, चंदा डांगी,
माय फर्स्ट स्टेप एकेडमी से गगन जाट, विराट यादव
संत तरेसा से विहान वर्मा, प्रेयस खत्री
फतेह एकेडमी से नैनिसा दमामी एवं लक्ष्यराज दमामी व विदित जगरवाल,
विद्या निकेतन से हिमांशी जाट,
एल सोल्जर डबोक से छवि पालीवाल, बी एन कॉलेज से खुशी कुंवर, गुलाब ग्लोरी से सिद्धी कुमारी, सरकारी कॉलेज से उन्नति पालीवाल, प्राची आदित्य, कोमल जाट को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
  पीईईओ मावली कमलेश दलाल,प्रधानाचार्य भान सिंह राव,उप प्रधानाचार्य पुष्कर लाल बड़-गुर्जर
व्याख्याता कमलेश गुर्जर, राजेन्द्र सिंह सारंगदेवोत, नरेश खटीक, अनिल टांक, विमला पालीवाल, दशरथ कुमार, शंकर लाल, देवी सिंह, अमीना, हरि सिंह राव, राम किशोर यादव,संजीव गहलोत, लक्ष्मी मेघवाल, बद्री लाल मेनारिया, नरपतराम, नरेश पालीवाल, राजेश कुमार जोशी, नर्बदा कुमारी, प्रियंका माली, के पी यादव , लीला सालवी, नंद लाल जोशी, वाला राम डांगी, भीमराज गाडोलिया,विजय पाल, हिना सूचना सहायक, मनीष भाटी, प्रेम सिंह देवड़ा, दिनेश गायरी, महेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, सतवीर जारोलिया, प्रेम सेवा संस्थान, ममता कुंवर, सुखदेव सिंह उज्जवल, कल्याण सिंह राव ,प्रेम साई संस्थान के मदन महेश्वरी
सहित ब्लॉक के 41 कर्मचारी/ अधिकारी एवं 30 विद्यार्थियों को ब्लॉक स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया।
संचालन दिलीप त्रिपाठी एवं अमनदीप कोर ने किया!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?