Home » मावली » राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसोलिया की मादडी़ में गणतंत्र दिवस मनाया

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसोलिया की मादडी़ में गणतंत्र दिवस मनाया

मावली ! विद्यालय प्रांगण में प्रातः 9:00 बजे झण्डारोहण कार्यवाहक प्रधानाचार्य घुलीराम डांगी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रा- छात्राओ ने परेड एवं पी०टी० प्रदर्शन किया एवं विद्यालय के छात्रा-छात्राओं सुश्री गुनगुन, सुश्री मुद्रिका, सुश्री पारस, तेजस्वी संस्कृति दुष्यन्ता द्वारा देशभक्ति गानों पर सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुती दी।

समारोह के मुख्य अतिथि रोड सिंह राव, बहादुर सिंह राव, शिक्षाविद्‌  सुरेन्द्र सिंह राव , करण सिंह राव, भोपाल सिंह राव, श्याम सिंह राव, सहित समस्त ग्रामवासी, अभिभावको एवं विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं की गरीमामय उपस्थिति रह

राज्य स्तर पर साईकिलिंग प्रतियोगिता में स्थानीय विद्यालय के छात्रा-छात्राओ द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विद्यालय के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक  दुर्गेश सिंह सोलंकी एवं प्रतिभागी 11 खिलाडियों का सम्मान एवं पारितोषिक वितरण समारोह के मुख्य अतिथीयों द्वारा किया गया।

उक्त समारोह का मंच संचालन विद्यालय के अध्यापक हेम सिंह गुर्जर द्वारा किया गया। समारोह के अंत में स्थानीय भामाशाह  शम्भू सिंह राव एवं मित्र-मण्डल द्वारा समस्त उपस्थित छात्र-छात्रा ग्रामवासी एवं विद्यालय के स्टाफ हेतु भोजन परसादी का आयोजन किया गया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?