
मावली,(नरेन्द्र त्रिपाठी)! पंचायत समिति सभागार मावली में उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी की अध्यक्षता में प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर आयोजित होने वाले एक दिवसीय विशेष कार्यकम, ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 संबंध में विभागीय समन्वय के संबंध में बैठक का आयोजिन किया गया ,जिसमें निम्न अधिकारीगण विकास अधिकारी पंचायत समिति मावली, तहसीलदार मावली / घासा, नायब तहसीलदार मावली/घासा/सनवाड़, सहायक कृषि अधिकारी मावली, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी मावली, संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण मावली एवं कर्मचारीगण समस्त कृषि पर्यवेक्षक, समस्त ग्राम विकास अधिकारी, समस्त भू-अभिलेख निरीक्षक मावली उपस्थिति रहे।
जिसमें “प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर एक दिवसीय विशेष शिविर (GRAM-2026)” के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की जाकर सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि अपने अपने विभाग की फ्लेगशिप योजनाओं से सम्बन्धित बैनर तैयार करवाकर कैम्प में लगवाया जाना सुनिश्चित करे। कैम्प में अपने अपने विभाग से सम्बन्धित ऑनलाईन पैंडेंसी की नवीनतम रिपोर्ट लाना सुनिश्चित करें। सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण कैम्प में अपने अपने विभाग की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी आमजन को दिया जाना सुनिश्चित करें। विभागवार निम्नलिखित निर्देश प्रदान किये गये।









Users Today : 1