

गीत गज़ल कविताओं ने बाँधा समाँ
मावली, 15 जनवरी। शायराना परिवार उदयपुर का वर्ष 2026 का जिलास्तरिय नव वर्ष स्नेह-मिलन समारोह मावली के फतहनगर रोड स्थित होटल तुलसी पैलेस में आयोजित किया गया जिसमे प्रतिभागियों ने अपनी रचनाओं, गीतों, गज़लों से माहौल को रंगीन बना दिया।
सुबह 11 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम मे सभी ने बड़े ही बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम प्रभारी दिनेश बोरीवाल ने बताया कि कार्यक्रम समन्वयक अभिनेता ,कवि और वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र त्रिपाठी मावली के संयोजन मे हुए इस कार्यक्रम में करीब 50 कवियों, गायकों आदि कलाकारों ने भाग लिया और अपनी सुंदर प्रस्तुतियाँ दी। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मेवाड़ चैनल उदयपुर के छोगा लाल भोई ने की । मुख्य अतिथि मावली उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी थे जबकि विशिष्ट अतिथि मावली पुलिस उप अधीक्षक आशिमा वासवानी थी ।
कार्यक्रम मे शायराना परिवार के उदयपुर, चित्तौड़गढ़ , कोटा , भीलवाड़ा , राजसमंद , जयपुर के सदस्यो ने शिरकत करते हुए अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी जिससे पूरा वातावरण संगीतमय हो गया। गायको ने कार्यक्रम मे देश के महानतम गायक मुकेश , किशोर कुमार, लता मंगेशकर, आशा भोसले आदि के गानों की प्रस्तुतियाँ दी तो किसी ने गज़लों से समाँ बाँधा। अपनी काव्य रचनाओं से बंसीलाल लड्डा ‘कपासन’ , गुलजार चित्तौड़गढ़ी, दिनेश बोरीवाल मावली, नरेन्द्र त्रिपाठी ‘मावली ‘, सबीरा पलाना उदयपुर, अनुराधा माथुर उदयपुर , उत्पल नरेश चौहान उदयपुर , शकील अल्लाऊदीन जयपुर आदि ने दिल जीता तो अजीत सिंह खींची उदयपुर ने गज़लों से समाँ बांधा , सीमा शर्मा ,उषा जोशी, अशोक परिमल उदयपुर, मनीष चौबिसा ने गीतो से मन मोहा साथ ही अनु जोशी उदयपुर, पत्रकार सुशील वैष्णव , शिरिष माथुर उदयपुर,सन्जू उदयपुर, मदन महेश्वरी मावली , केशव आमेटा मावली , धनंजय त्रिपाठी मावली , विशाल साहु मावली आदि बहुत सारे संगीत प्रेमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को अपने केमरे में संजोया उदयपुर अलर्ट चैनल के वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र कहार तथा कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक नरेन्द्र त्रिपाठी ने किया!








Users Today : 3