





शिक्षक के प्रयासों से भामाशाहों ने फिर किए स्वेटर वितरित व भोजन प्रसादी
मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली उपखंड के साकरोदा पीईईओ क्षेत्र के अधीन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भावली के शिक्षक व राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा मावली के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार शर्मा के प्रयासों से फिर एक बार उदयपुर के भामाशाह राजेंद्र सिंह झाला व उनकी टीम द्वारा छात्र-छात्राओं हेतु स्वेटर व पेन पेंसिल वितरित किए गए !इस स्वेटर वितरण कार्यक्रम में मावली अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीमान सुखलाल जी गुर्जर ,पीईईओ साकरोदा से लोकेश आमेटा व कालू लाल जी जाट तथा राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला माध्यमिक उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, उप शाखा मंत्री भूपेंद्र पाठक, संगठन मंत्री मदन लाल श्रीमाली, एसएमसी अध्यक्ष मूल शंकर जाट के गरिमामय उपस्थिति में इस पुनीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ !इस दौरान विद्यालय संस्था प्रधान भेरूलाल धोबी ने अध्यापक श्री शर्मा की प्रेरणा व भामाशाहों को इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया तथा एसबीओ ने ऐसे पुनीत कार्यों को करते रहने की माहिती आवश्यकता पर बोल दिया और बताया की नर सेवा ही नारायण सेवा है !इस दौरान विद्यालय स्टाफ अनिल आमेटा ,प्रकाश डांगी, शर्मिला देवी ,वंदना कुंवर, सीमा चौधरी ,कविता, रवि यादव व कुछ ग्रामीण नौजवान युवक भी उपस्थित रहे ,ग्रामीण जनों ने भी इस पहल के लिए विद्यालय परिवार भामाशाह श्री झाला व उनकी टीम सहित अध्यापक श्री शर्मा का आभार व्यक्त किय !








Users Today : 0