

मावली, (नरेन्द्र त्रिपाठी),13 जनवरी।उपखण्ड क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, ढाणा नूरड़ा मै सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती का आयोजन नूरड़ा निवर्तमान सरपंच मनोहर लाल गुर्जर के मुख्य आतिथ्य व संस्था प्रधान दिनेश बोरीवाल की अध्यक्षता मै किया गया।
कार्यक्रम मै अध्यापक पिंटू सिंह, मंजू कुमारी व अनिता गोस्वामी ने कैरियर गाइडेंस करते हुए बच्चों को अपने भविष्य को सुनहरा करने हेतु कई प्रकार के मार्ग सुझाये। सभी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से जुड़े प्रेरणा प्रसंग भी सुनाये। हर्षिता कुंवर, डिम्पल कुंवर, सेजल कुंवर, मोहित सिंह झाला सहित कई बच्चों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।








Users Today : 0