Home » मावली » विद्यालय में स्वेटर वितरित ,नौनिहालों के खिलें चेहरे

विद्यालय में स्वेटर वितरित ,नौनिहालों के खिलें चेहरे

मावली,( नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली उपखंड के खेमपुर पीईईओ क्षेत्र के अन्तर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय गरड़ा की भागल में आज तारा संस्थान उदयपुर की ओर से स्वेटर व स्टेशनरी वितरित की गई! जिसे पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका निकिता सोनी ने बताया  कि  राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा मावली के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा को उन्होंने इस पुनीत कार्य हेतु अवगत करवाया था , तो उन्होंने तुरंत अपने प्रयासों से छात्र-छात्राओं हेतु इस कड़ाके की सर्दी में  महत्वपूर्ण स्वेटरों की आवश्यकता की पूर्ति व स्टेशनरी तारा संस्थान उदयपुर द्वारा वितरित करवाई गई !इस दौरान विद्यालय के अध्यापक पुष्कर लाल गाडरी व अध्यापिका निकिता सोनी मौजूद रही तथा विद्यालय स्टाफ द्वारा संस्था व श्री शर्मा  का आभार व्यक्त किया गया !

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?