

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!मेवाड़ की गौरवशाली धरती पर स्थित मावली जंक्शन पर गत दिनों नाथद्वारा से आई मुम्बई की प्रसिद्ध साहित्यकार ,लेखिका एवम अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा अलका पांडे का मेवाड़ी परंपरा अनुसार सम्मान हुआ।
मेवाड़ के प्रसिद्ध साहित्यकार एवम सेवानिवृत प्राचार्य बसंत कुमार त्रिपाठी ने डा अलका पांडे का सम्मान मेवाड़ी पगड़ी ,उपरना एवम प्रतीक चिन्ह भेंट कर युग सेवा श्री सम्मान से सम्मानित किया।
इसके साथ ही त्रिपाठी ने अलका पांडे को उदयपुर से प्रकाशित पारिवारिक सामाजिक पत्रिका का की प्रति भेंट कर उनका बहुमान किया।
इस अवसर पर मावली जंक्शन की प्रसिद्ध मावे की मिठाई रबड़ी का भी आनंद लिया।
डॉ अलका पांडे ने मेवाड़ की अतिथि सत्कार परम्परा की प्रसंशा करते हुए मेवाड़ की सभ्यता एवम संस्कृति का ह्रदय से स्वागत किया।
आज विश्व हिंदी दिवस पर समस्त विश्व के हिंदी प्रेमियों को हार्दिक बधाई एवम अनेकानेक शुभकामनाएं।








Users Today : 3