विद्यार्थियों हेतु शीत कालीन अवकाश को बढ़ाने को लेकर ऑन लाइन शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा
मावली ! मावली कस्बे से राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) द्वारा ऑन लाइन ज्ञापन माननीय शिक्षा मंत्री महोदय जी राजस्थान सरकार जयपुर श्री मान मदन लाल दिलावर के नाम ऑन लाइन ज्ञापन भेजा गया जिसमें प्रदेश संरक्षक एवं सलाहकार पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि वर्तमान समय में दिनांक 5/1/2026 को शीत कालीन अवकाश समाप्त होने से प्रदेश भर में प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय दिनांक 6/1/26को विद्यालय खुल रहे हैं लेकिन शीत लहर के चलते प्रदेश के प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छोटे बच्चों को शीत कालीन अवकाश को एक सप्ताह बढ़ा कर विद्यार्थियों को राहत प्रदान की जाए जिससे नन्हें मुन्ने बच्चे शीत लहर और सर्दी से बचाव कर सके !








Users Today : 1