Home » मावली » मावली में पेंशनर सम्मान समारोह सम्पन्न

मावली में पेंशनर सम्मान समारोह सम्पन्न

मावली ,राजस्थान पेंशनर समाज मावली एवम तारा संस्थान उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में पेंशनर्स सम्मान समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास पूर्व सम्पन्न हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि रमाकांत आमेटा पूर्व शिक्षा उपनिदेशक ,अध्यक्षता बसंत कुमार त्रिपाठी संयोजक पेंशनर समाज ,विशिष्ट अतिथि डॉ रामेंद्र कुमार शर्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेद, विक्रम सिंह मीणा बैंक मैनेजर ,डॉ हामिद हुसेन पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी  उप जिला चिकित्सालय ,कैलास पगारिया उप कोष अधिकारी ,नाथुदास वैरागी ,रामेश्वर विजयवर्गीय ,अम्बा लाल शर्मा ,ओंकार लाल चितारा ,गणेश लाल कुम्हार ,राधाकृष्ण शर्मा एवम राधे श्याम अग्रवाल उपस्थित थे।
समारोह काउदघाटन मां सरस्वती के दीप प्रज्जवन के साथ हुआ।
अध्यक्ष बसंत कुमार त्रिपाठी ने सभी अतिथि ,पेंशनर्स एवम तारा संस्थान का स्वागत करते हुए संस्था की गतिविधियो पर प्रकाश डालते हुए सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया।
इसके पश्चात तारा संस्थान ने डाक्यूमेंट्री  का प्रदर्शन कर संस्थान की कार्य प्रणाली बताई गई। तारा संस्थान द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के प्रमुख रोगों का निः शुल्क उपचार की जानकारी देकर संस्थान पर सभी को आमंत्रित किया।
पेंशनर समाज मावली के लगभग 80  का सम्मान तारा संस्थान द्वारा किया गया ।
सबसे वृद्ध रतन लाल पालीवाल का विशेष सम्मान किया गया। साथ ही 8 महिला पेंशनर्स का भी सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि रमाकांत आमेटा ने अपनी बात रखते हुए पेंशनर्स को साधना ,स्वाध्याय , संयम  एवम सेवा के लिए जुटने का आव्हान किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ रामेंद्र कुमार शर्मा ने पेंशनर्स को वृद्धावस्था में होने वाले रोगों से परिचित कराते अपनी दिनचर्या , नियमित व्यायाम ,पैदल घूमना  ,लघु एवम सुपाच्य भोजन,प्राणायाम एवम सामाजिक कार्यो में व्यस्त रहने का आवश्यक बताया।
पेंशनर समाज के संयोजक बसंत कुमार त्रिपाठी  की प्रतिभा एवम सक्रिय गतिविधियों के लिए तारा संस्थान ने एक अभिनदंन पत्र बहुत कर विशिष्ट सम्मान किया।
इसी तरह पेंशनर समाज मावली ने भी तारा संस्थान  के सदस्यों आरती चित्तोड़ा ,मीना साहू ,रमेश खराड़ी एवम ऋषि वैष्णव का उपरना एवम शॉल भेँट का बहुमान किया गया।
समारोह का संचालन आरती चित्तोड़ा ने सफलता पूर्वक किया।
समारोह के अंत मे राष्ट्रगान के बाद एक स्नेह भोज का आयोजन तारा संस्थान एवम बसंत कुमार त्रिपाठी के सहयोग से किया गया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?