Home » मावली » पेंशनर सम्मान समारोह कल मावली में आयोजित होगा

पेंशनर सम्मान समारोह कल मावली में आयोजित होगा

मावली !राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा मावली एवम तारा संस्थान उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में कल दिनांक 29 दिसम्बर सोमवार को प्रातः 11 बजे आयोजित है।
संयोजक बसंत कुमार त्रिपाठी के अनुसार  90 पेंशनर्स को आमंत्रित किया गया है। उनकी स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है।
चयनित पेंशनर्स ही सम्मेलन में भाग लेंगे।
समारोह में मुख्य अतिथि रमेश सीरवी पुनाडिया उपखंड अधिकारी ,अध्यक्षता बसंत कुमार त्रिपाठी  ,विशिष्ट अतिथि रमा कांत आमेटा पूर्व शिक्षा उप निदेशक उदयपुर ,डॉ रामेंद्र कुमार शर्मा आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी मावली ,विक्रम सिंह मीणा बैंक मैनेजर एस बी आई मावली , कैलाश पगारिया उपकोष अधिकारी मावली  एवम अन्य विषय विशेषज्ञ भी उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर तारा संस्थान की गतिविधियों की डाक्यूमेंट्री सहित जानकारी दी जायेगी।
पेंशनर समाज की उपलब्धियां एवम समस्याओं पर भी विचार विमर्श होगा।
पेंशनर्स में महिला प्रतिनिधि भी शामिल होंगी।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?