




मावली, (नरेन्द्र त्रिपाठी)! विकल्प संस्थान द्वारा मावली ब्लॉक के 13 गांव से 40 लीडर लड़कों को मावली ब्लॉक के विभागों में शैक्षणिक भ्रमण के तहत अधिकारियों से रूबरू करवाया गया जिसमें सर्वप्रथम उपखंड कार्यालय में उपस्थित अजय कुमार सूचना सहायक महोदय द्वारा मतदान प्रक्रिया व फॉर्म , जाति प्रमाण पत्र मूल निवास प्रमाण पत्र, ऑनलाइन पोर्टल से कैसे स्वयं फॉर्म भर सकते हैं जानकारी साझा की गई
उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया के साथ संवाद करवाया गया जिसमें कार्य की भूमिका समझते हुए लड़कों ने अपनी समस्याओं को भी रखा उसी के साथ पंचायत समिति कार्यालय सभागार में पंचायत से संबंधित विकास को लेकर जानकारी साझा की गई जिसमें उपस्थित – हरि सिंह राव (ग्राम विकास अधिकारी) व पूरण सिंह राव (ग्राम विकास अधिकारी) लड़कों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनकी समस्याओं को सुना गया- बरसात के समय में सड़क पर पानी भरा रहता है लदाना की समस्या लड़कों द्वारा रखी गई, फतहनगर थाना में उपस्थित बाबूलाल जी हेड कांस्टेबल द्वारा लड़कों को साइबर क्राइम व साइबर ठगी के बारे में बताते हुए सजग रहने के लिए बताया गया थाने के विजिट करवाते हुए कार्य प्रणाली के बारे में बताया गया
विकल्प संस्थान से साथी मीना खटीक , रीना बंजारा, महेंद्र राठौड़, चंपालाल भील उपस्थित रहे।








Users Today : 6