

उदयपुर!सुन्दर सिंह भण्डारी चेरिटेबल ट्रस्ट- उदयपुर द्वारा
प्रतिवर्ष किया जा रहा है, प्रतिभाशाली विद्यार्थियो का
सम्मान समारोह।उदयपुर के सुखाड़िया रंग मंच, टाऊन हॉल में गुरूवार को दोपहर से समारोह आयोजन किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया थे।विशिष्ट अतिथि उद्योग पति जी एस पौद्दार थे। मुख्य वक्ता स्वायत्त शासन मंत्री राजस्थान सरकार झाबर सिंह खर्रा थे।अतिथियों का स्वागत ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा किया गया।
सुन्दर सिंह भण्डारी चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष ताराचंद जैन, महामंत्री डॉ. उमा शंकर शर्मा, कोषाध्यक्ष कुंती लाल जैन सहित ट्रस्ट के सदस्य थे।
बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंकों से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया ।
जिला, ब्लॉक एवं पीईईओ स्तर के अधिकारियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रत्येक विद्यार्थी को एक हजार रुपये का चेक एवं प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया।
साथ ही संबंधित विद्यालय विकास हेतु प्रति सम्मानित होने वाले छात्र/ छात्राओं के विद्यालयों मे़ सांसद मद/ विधायक मद से राशि स्वीकृति की घोषणा गई ।
मावली ब्लॉक एवं खेमली ब्लॉक के बाहरवीं के 46 एवं दसवीं के अट्ठारह विद्यार्थीयों का सम्मान किया गया ।
सम्मान समारोह में शिक्षा उप निदेशक प्रमोद कुमार सुथार, पीईईओ ईंटाली मनोज समदानी, महात्मा गॉंधी सनवाड़ के प्रधानाचार्य भान सिंह राव एवं प्रधानाचार्य निधि शर्मा ने भाग लिया।
मावली ब्लॉक एवं खेमली ब्लॉक के पंद्रह छात्र एवं उनपच्चास छात्राओं ने सम्मान समारोह में भाग लिया।
बाहरवीं के 46 विद्यार्थियों में
25 विद्यालयों का प्रतिनिधित्व रहा
जिनमें बारह छात्र एवं चौंतीस छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञान वर्ग से दो एवं कृषि संकाय से दो विद्यार्थी व कला वर्ग के बयालीस विद्यार्थी का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा।
महात्मा गॉंधी सनवाड़ के पांच, ईंटाली के चार, महुड़ा, सिंधु, रख्यावल के तीन- तीन
विद्यार्थी सहित बालिका मावली गाँव, वासनी कला, बोयणा, बड़गांव, मावली, थामला, भानसोल, पलाना कला, साकरिया खेड़ी, साकरोदा, सांगवा, सालेरा कला, फतहनगर, पलाना खुर्द, आमली, बड़ियार, वारणी, घणोली, डबोक व ओडवाड़िया का प्रतिनिधित्व रहा।
दसवीं के अट्ठारह विद्यार्थीयों में
तीन छात्र एवं पंद्रह छात्राओं ने
उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान समारोह में भाग लिया।
महात्मा गॉंधी डबोक के चार, सांगवा एवं सालेरा कला के दो-दो विद्यार्थियों सहित ईंटाली, मावली, थामला, पलाना खुर्द, पलाना कला, सनवाड़, रख्यावल, नूरड़ा, खेमली, डबोक के विद्यार्थियों का श्रेष्ठ परिणाम रहने से समारोह में भाग लिया गया ।








Users Today : 22