Home » मावली » शिक्षा उप निदेशक सुथार की उपस्थिति में ब्लॉक निष्पादन बैठक सम्पन्न

शिक्षा उप निदेशक सुथार की उपस्थिति में ब्लॉक निष्पादन बैठक सम्पन्न

शिक्षा उप निदेशक  महात्मा गॉंधी  उदयपुर प्रमोद कुमार सुथार की उपस्थिति में ब्लॉक निष्पादन बैठक सम्पन्न।

मावली, 23 दिसम्बर, मंगलवार। मावली पीएम श्री विद्यालय परिसर हॉल में दोनों ब्लॉक के संस्था प्रधानों की संयुक्त बैठक मंगलवार को सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता सीबीईओ- मावली सुखलाल गुर्जर ने की। मुख्य अतिथि शिक्षा उप निदेशक प्रमोद कुमार सुथार थे।
विशिष्ट अतिथि मांगीलाल मेनारिया निजी सहायक संयुक्त निदेशक  स्कूल शिक्षा उदयपुर थे ।
दिसम्बर माह की समीक्षा एवं नियोजन बैठक में दोनों ब्लॉक के संस्था प्रधानों ने भाग लिया।
समग्र शिक्षा मावली के
संदर्भ व्यक्ति द्वारा शाला दर्पण रैकिंग, ज्ञान संकल्प पॉर्टल, पीटीएम बैठक का इंद्राज,एसएमसी/एसडीएमसी बैठक इंद्राज, आधार/ जनाधार प्रमाणिकरण आदि पर चर्चा की।
प्रधानाचार्य वाकपीठ अध्यक्ष उमेश माहेश्वरी ने विद्यार्थियों के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयन होने व उन्हें प्रोत्साहित करने के बारे में वार्ता दी।
सीबीईओ- मावली सुख लाल गुर्जर ने परीक्षा पर चर्चा, शाला दर्पण पॉर्टल पर ऑनलाइन स्टाफ एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए बताया।
राजसिम्स पॉर्टल पर शत् प्रतिशत एमडीएम  प्रविष्टि करने हेतु दिशा निर्देश दिए।
व्याख्याता जगदीश प्रसाद सिंघल ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में विद्यार्थियों के ऑनलाइन पंजियन  संबंधित चर्चा की।
समग्र शिक्षा जयपुर के पीएम श्री विद्यालय अवलोकन दल के अनिल द्वारा समग्र शिक्षा की गतिविधियों को धरातल पर पूर्ण रूप से सम्पन्न कराने, वोकेशनल, लेब, का सुचारू संचालन करने, स्मार्ट क्लास रूम, ईकंटेंट का उपयोग करने से संबंधित दिशा निर्देश दिए।
जिला कार्यालय के मांगी लाल मेनारिया ने बैठकों की उपस्थिति शत् प्रतिशत एवं परीक्षा तैयारी हेतु आवश्यक योजना संबंधित चर्चा की।
  शिक्षा उप निदेशक  प्रमोद कुमार सुथार ने वरिष्ठ अध्यापकों की वरियता सूची में
संशोधन, अब्दुल कलाम यात्रा में विद्यार्थियों को शत् प्रतिशत उपस्थिति संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा की।
लेखा संबंधित जानकारी लेखाधिकारी प्रथम आशीष कुमावत ने दी।
बैठक का संचालन जगदीश चंद्र पालीवाल ने किया।
दोनों ब्लॉक के संस्था प्रधानों के अलावा ब्लॉक कार्यालय समग्र शिक्षा मावली स्टाफ की उपस्थिति रही।
पंजियन एवं व्यवस्था में चुन्नी लाल अहीर,शांति लाल मीणा, कमलेश त्रिवेदी, सुनील महावर, शंकर लाल, दिपक सैन, प्रहलाद पुरी गोस्वामी आदि रहे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?