Home » मावली » ब्लॉक निष्पादन बैठक मंगलवार को 11 बजे पीएम श्री मावली विद्यालय परिसर हॉल मे होगी प्रारंभ

ब्लॉक निष्पादन बैठक मंगलवार को 11 बजे पीएम श्री मावली विद्यालय परिसर हॉल मे होगी प्रारंभ

मावली! मावली पीएम श्री विद्यालय परिसर हॉल मे दोनों ब्लॉक के संस्था प्रधानों की बैठक उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता मे होगी।
बैठक में संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा उदयपुर  प्रमोद कुमार सुथार उपस्थित रहना प्रस्तावित है।

दोनों ब्लॉक के सभी महात्मा गॉंधी विद्यालयों के संस्था प्रधान, मॉडल स्कूल संस्था प्रधान, सभी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधान, सभी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधान भाग लेंगे ।
दिसम्बर माह की समीक्षा एवं नियोजन बैठक मे शिक्षा विभाग की समस्त गतिविधियों पर गहनता से चर्चा की जाएगी।
नया शैक्षिक सत्र / प्रवेश एक अप्रैल 2026 से प्रारंभ करने की तैयारी एवं प्रचार-प्रसार पर जानकारी दी जाएगी,
शाला दर्पण रैंकिंग नवीन पैरामीटर पर चर्चा,
समान परीक्षा एवं पाठ्यक्रम व बोर्ड परीक्षा उन्नयन पर चर्चा,
विद्यार्थी एवं स्टाफ उपस्थिति शाला दर्पण पॉर्टल पर ऑनलाइन पर चर्चा,
राजसिम्स पॉर्टल पर शत प्रतिशत एमडीएम की प्रविष्टि करने की चर्चा,
समग्र शिक्षा की समस्त गतिविधियों पर चर्चा,
आधार/ जन आधार ऑथेटिंकेशन एवं शत प्रतिशत स्कॉलरशिप डीबीटी पर चर्चा,
यू डाईस प्लस  पर विस्तार से चर्चा,
ज्ञान संकल्प पॉर्टल पर वार्ता,
पीपीसी पर चर्चा,
विद्यालयों मे विद्यार्थियों की सुरक्षा पर चर्चा,
विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए संचालित गतिविधियों पर चर्चा,
फरवरी माह मे ओआरएफ की समीक्षा,
अर्द्ध वार्षिक परीक्षा परिणाम शाला दर्पण पॉर्टल पर अपलोड करने के संबंध मे जानकारी,
समन्वय एवं कम नामांकन वाले विद्यालय मर्ज सूचना,
लम्बित अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरण का निस्तारण, सांसद खेल 2025 की पूर्व तैयारी, लेखाधिकारी द्वारा आवश्यकता वार्ता,
वरिष्ठ अध्यापक पद्दौन्नति  आपत्तियां  संबंधित प्रमाण पत्र साथ लाना, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली के फोटो, विडियो अपलोड करने के लिए जानकारी,
सहित समस्त गतिविधियों पर गहनता से समीक्षा एवं नियोजन किया जाएगा।
शिक्षा विभाग के समस्त गतिविधियों के प्रभारी उपस्थित रह कर अपने से संबंधित गतिविधियों पर जानकारी विस्तार से देंगे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?