Home » मावली » पेंशनर्स का जिला स्तरीय सम्मान समारोह कल

पेंशनर्स का जिला स्तरीय सम्मान समारोह कल

मावली ! राजस्थान पेंशनर समाज का 70 वर्षीय सम्मान समारोह उदयपुर के नाईयो की तलाई तेरापंत भवन में 17 दिसम्बर को आयोजित है।
उप शाखा मावली के संयोजक बसंत कुमार त्रिपाठी के अनुसार मावली से 10 पेंशनर्स का सम्मान होगा। सम्मानित होने वाले पेंशनर्स अपने साधन से तेरापंत भवन में  17 दिसम्बर को प्रातः 10, 30 बजे अपने प्रवेश कार्ड के साथ पहुंचेंगे।
सम्मेलन में पहले अतिथियों का सम्मान होगा ,जिला प्रतिवेदन पढ़ा जाएगा ,स्वागत भाषण एवम पेंशनर्स की समस्याओं पर चर्चा के बाद सम्मान समारोह प्रत्येक उपशाखा का होगा।
समापन समारोह स्नेह भोज के साथ सांयकाल  तक रहेगा।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?