मावली, (नरेन्द्र त्रिपाठी)! तंजीम ए मेवातियां हल्का मेवाड खेराड के आम चुनाव 21 दिसंबर 2025 को कपासन में रखे गए हैं, चुनाव अधिकारी सिराज मोहम्मद मावली द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सदर सेक्रेटरी और खजांची पद हेतु नामांकन की प्रक्रिया 9 दिसंबर 2025 को पूर्ण की गई जिसके अंतर्गत सदर पद हेतु तीन उम्मीदवार अशरफ मेवाती कोटड़ी अकरम मेवाती मावली मुबारिक मेवाती जगपुरा चुनाव लड़ रहे है सेक्रेटरी पद हेतु दो उम्मीदवार हकीम मेवाती सांगानेर जाकिर मेवाती कोटड़ी और खजांची पद हेतु दो उम्मीदवार मोइनुद्दीन सांगानेर , सिकंदर मावली से चुनाव लड़ रहे हैं, चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं यह चुनाव प्रत्येक 3 वर्ष में कराए जाते हैं जिसके अंतर्गत समाज में फैली कुरीतियां रोकने के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सामाजिक उत्थान महिला शिक्षा शादी ब्याह पर कम से कम खर्च करने और अनावश्यक खर्चो पर रोक लगाने सामाजिक सुधार के कामों पर जोर देने के लिए यह कमेटी काम करती है जिससे समाज का विकास होता रहता है निर्वाचन की प्रक्रिया 21 दिसंबर 2025 को तंजीम के प्लाट पर कपासन में चुनाव कमेटी की निगरानी में बेल्ट पेपर द्वारा पूर्ण कराई जाएगी चुनाव पक्ष जीतने वाले प्रत्याशियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी !








Users Today : 58