Home » मावली » राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर ने संयुक्त निदेशक को विभिन्न शिक्षक समस्याओं का मांग पत्र सौंपा

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर ने  संयुक्त निदेशक को विभिन्न शिक्षक समस्याओं का मांग पत्र सौंपा

मावली! मावली कस्बे से राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर)  के प्रदेश सरंक्षक एवं सलाहकार पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल द्वारा संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा उदयपुर संभाग जिला उदयपुर के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी को मेवाड़ी पगड़ी ऊपरना ओढ़ा कर स्वागत अभिनंदन किया गया साथ ही उदयपुर संभाग के अध्यक्ष वाल जी अड संभाग महामंत्री  ओम प्रकाश मेघवाल के सानिध्य में संघ द्वारा विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए अवगत करवाया गया जिसमें रोस्टर रजिस्टर संधारण कर बैकलॉग भरा जाए , डीपीसी सभी वर्ग कि समय पर की जाए ,एसीपी प्रकरण बकाया ,और वर्तमान में कुछ समय पूर्व पी डी हेड के कार्मिकों का पेमैनेजर अपडेट नहीं होने से ए सी पी, एरियर, डी ए एरियर, पी एल सरेंडर का ऑपशन पे मेनेजर पर नहीं आ रहा इसका समाधान किया जाए ,सभी विद्यालयों में सभी महान पुरुषों की तस्वीर को अनिवार्य रूप से लगाई जाए ! सभी वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति महंगाई के दौर में बढ़ा कर समय पर छात्रवृत्ति दी जाए मिड डे मील की राशि विगत कई महीनों से बकाया हैं उसकी राशि खाते में तुरंत डाली जाए इन सभी समस्याओं का मांग पत्र अतिरिक्त सहायक निदेशक चंद्र कुमार जावरिया ललित कुमार बुनकर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र पालीवाल संस्थापन अधिकारी को  ज्ञापन सौंपा गया इस दौरान प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु संभाग अध्यक्ष वालजी अड संभाग महामंत्री ओम प्रकाश मेघवाल जिला महामंत्री मणि लाल यादव,दिनेश कुमार चरपोटा शांतिलाल खराड़ी,रामलाल मईडा, प्रभुलाल सिंगाड़ाआदि कार्यकारणी के शिक्षक सदस्य उपस्थित रहे !

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?