Home » मावली » तीन दिवसीय पंच कर्म चिकित्सा शिविर सोमवार से निःशुल्क बी एम डी जांच

तीन दिवसीय पंच कर्म चिकित्सा शिविर  सोमवार से निःशुल्क बी एम डी जांच

मावली!आयुष्मान आरोग्य मन्दिर राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली झंडू फार्मास्युटिकल लिमिटेड एवं डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से द्वितीय तीन दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन सोमवार 17 नवंबर से आयोजित किया जा रहा है।शिविर में  प्रथम दिन सोमवार को झंडू फार्मास्युटिकल लिमिटेड के सहयोग से सचिन शर्मा द्वारा निःशुल्क बी एम डी जांच की जाएगी। बी एम डी जांच द्वारा अस्थियों में मिनरल घनत्व का पता लगाया जाता है।जिनकी कमी से हड्डियों के फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है साथ ही संधियों में घुटने कमर रीढ़ एवं अन्य संधियों में दर्द रहता है। इस जांच का बाजार मूल्य  डेढ़ से दो हजार रुपए है।जो कि सोमवार को मुफ्त की जाएगी। 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं एवं 40 वर्ष से अधिक विशेषतः वृद्धों को अवश्य जांच करानी चाहिए।सीमित जांच सुविधा होने से रजिस्ट्रेशन कराने का कष्ट करे। जांच उपरांत आवश्यकता अनुसार उपचार भी किया जाएगा।साथ ही पंचकर्म विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा विभिन्न प्रकार की  जीर्ण व्याधियों संधि शूल कटी शूल सियाटिका पृष्ठ शूल स्कंध शूल फ्रोजन शोल्डर कोन आदि विभिन्न रोगों की जांच कर उचित उपचार भी किया जाएगा। अधिक से अधिक लोग शिविर में पहुंच कर चिकित्सा सुविधा का लाभ उठा कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करे।शिविर समय प्रातः 9 बजे से 2 बजे तक रहेगा।
डॉ रमेंद्र कुमार शर्मा
प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली


Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?