
मावली !राजस्थान पेंशनर समाज के उदयपुर जिला अध्यक्ष भंवर सेठ ने मावली के शिक्षाविद एवम साहित्यकार बसंत कुमार त्रिपाठी को पेंशनर समाज उपशाखा मावली का संयोजक नियुक्त किया है। वर्तमान अध्यक्ष नाथुदास वैरागी के अस्वस्थ होने से त्रिपाठी की नियुक्ति अगले चुनाव तक संयोजक नियुक्त कर कार्यलय का चार्ज लेने का आदेश दिया है। संयोजक त्रिपाठी ने कार्यालय का चार्ज लेकर कार्यभार ग्रहर कर लिया हैं।
उपशाखा कार्यालय में सचिव सोहन आमेटा ,कोषाध्यक्ष मदन लाल श्रीमाली एवम कार्यालय मंत्री मदन चौधरी नियमित रूप से उपस्थित रह कर सहयोग करेंगे।
संयोजक त्रिपाठी ने सभी पेंशनर्स को अपना जीवित प्रमाणपत्र 30 नवम्बर से पूर्व उपकोष कार्यालय मावली में जमा करना अनिवार्य है। ऑन लाइन भी प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर सकते है। इसी तरह 70 वर्ष या अधिक आयु के पेंशनर्स जिला स्तरीय सम्मान समारोह में 17 दिसंबर को नाईयो की तलाई तेरापंत भवन उदयपुर में उपस्थित होंगे। अपना रजिस्ट्रेशन उपशाखा कार्यालय में फार्म भरकर कर सकते है।








Users Today : 82