
मावली! राजकीय विद्यालय की छात्राओं के लिए स्टैच्यू ऑफ़ बिलीफ (विश्वास स्वरूपम) राजस्थान के नाथद्वारा में भगवान शिव की 369 फीट (112 मीटर) ऊंची मूर्ति का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया-
राजस्थान के उदयपुर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल देखी गई। आईआईएफएल फाउंडेशन ने उदयपुर के सभी 102 बालिका विद्यालय में ‘होलिस्टिक डेवलपमेंट प्रोग्राम’ के तहत बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, लकड़वास ओर जावर माइंस ब्लॉक गिर्वा,राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मावली गाँव और बासनी कला ब्लॉक मावली की कक्षा 9 से 12 तक की कुल 350 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह भ्रमण छात्राओं के लिए न केवल ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ, बल्कि उन्हें ब्रह्मांड को जानने का अवसर मिला जिसके अंतर्गत पंचतत्व, समुद्रमंथन, सभी ग्रहों का निर्माण, पृथ्वी की संरचना, जन्म – मृत्यु और पुनर्जन्म को जानने का अनूभूत अवसर भी प्राप्त हुआ।








Users Today : 1