Home » मावली » भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में हजारों विद्यार्थियों की भागीदारी

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में हजारों विद्यार्थियों की भागीदारी

मावली!अखिल विश्व गायत्री परिवार, शान्तिकुंज हरिद्वार द्वारा आज अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें देश भर में लाखों छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।
संस्कृति ज्ञान परीक्षा के तहसील प्रभारी हरीश दाधिच ने बताया कि आज आयोजित इस परीक्षा में मावली तहसील में पांच हजार छह सौ इक्यावन छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।तहसील के 53 राजकीय एवम निजी विद्यालयों में परीक्षा का आयोजन हुआ । उदयपुर जिले में 60 हजार छात्रों ने भाग लिया जिसमें सर्वाधिक भागीदारी फलासिया ब्लॉक की रही जहाँ 16 हजार छात्रों ने भाग लिया । मावली ब्लॉक के राउमावि बांसलिया  में 306 छात्रों ने उपस्थिति दी  । परीक्षा में जिला एवम तहसील स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवम तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को जिला स्तरीय समारोह में नकद राशि , प्रतीक चिन्ह एवम प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। गायत्री परिवार द्वारा प्रतिवर्ष रास्ट्रीय स्तर पर इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?