
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के दांता निलावरी गांव में श्री जी ग्रीन विलास के तत्वावधान में स्व आशीष बलाई की स्मृति में अखिल भारतीय बलाई समाज की चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार से शुरू हुई।
आयोजन समिति के सावर लाल बलाई ने बताया कि चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में शंकर लाल डांगी (श्री जी ग्रीन विलास भीलवाड़ा) विधायक प्रत्याशी कांग्रेस ( शाहपुरा बनेड़ा) नरेन्द्र कुमार रेगर अंकित चौधरी सत्यनारायण माली के साथ ही बडी संख्या समाजजन उपस्थित थे।
इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल सोलह टीमें भाग ले रही है। आयोजन कमेटी की और से विजेता टीम को पारितौषिक के रूप में 41हजार रूपये और ट्राफी तथा उप विजेता टीम को पारितौषिक के रूप 21 हजार रुपये और ट्राफी प्रदान कि जाऐगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मोहनपुरा ( मांडलगढ) और घेवास ( केकडी) की टीमों के मध्य खेला गया । घेवास की टीम ने उद्घाटन मैच में मोहनपुरा की टीम को हराकर के अपनी जीत के साथ प्रतियोगिता में आगाज किया। वहीं प्रतियोगिता के अंतिम दिन 16 अप्रैल को समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह भी आयोजित होगा।








Users Today : 2