Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में फूले और अंबेडकर जयंती मनाई

बनेड़ा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में फूले और अंबेडकर जयंती मनाई

भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनावतो की खेडी सोमवार को महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई
         प्रधानाचार्य राजेंद्र विजयवर्गीय ने बताया कि स्थानीय विद्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले एवं डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्ष उल्लास पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने दोनों महापुरुषों के जीवनी पर प्रकाश डाला , संपूर्ण भारतवर्ष में सामाजिकता, रूढ़िवादिता, अंधविश्वासों , बालिका शिक्षा, नारी सम्मान, जैसे महत्वपूर्ण, विषयों पर जानकारियां प्रस्तुत की। विद्यालय की उप प्रधानाचार्य सरोज त्रिवेदी ने इस अवसर पर मार्गदर्शन देते हुए नवप्रवेशित छात्रों का सम्मान किया । प्रथम सहायक गोविंद वैष्णव, एवं समस्त स्टाफ गण मौजूद रहे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?