
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के नवगठित कोडलाई ग्राम पंचायत मुख्यालय पर कुमावत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ हुआ
तीन दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुरा महावीर कुमावत और अध्यक्षता पूर्व सरपंच विष्णु राम कुमावत और विशिष्ट अतिथि के रूप मे औकार कुमावत शोभा लाल कुमावत उदय लाल कुमावत महावीर कुमावत और आयोजन समिति के अध्यक्ष कैलाश कुमावत उपसरपंच राधेश्याम कुमावत के सानिध्य मे आगाज हुआ। प्रतियोगिता मे कुल 16 टीमें भाग ले रही है।आयोजन समिति की ओर से विजेता टीम को पारितौषिक के रूप में 21000 रूपये नकद और ट्राफी तथा उप विजेता टीम को पारितौषिक के रूप में 11000 रूपये और ट्राफी देकर के सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच चारभुजा क्लब भीलवाड़ा वर्सेस बूंदी के मध्य खेला गया टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए चारभुजा क्लब भीलवाड़ा ने निर्धारित 8 ओवर में दो विकेट खोकर 179 रन बनाए जिसमें सर्वाधिक रन महेश कुमार कुमावत का 135 रन बनाए। 180 रन के निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी बूंदी टीम 8 ओवर में 76 रन ही बना पाई। उद्घाटन मैच चारभुजा क्लब ने 100 रनो कीी बड़ी जीत हासिल की । दूसरा मैच कोचरिया वर्सेस लक्ष्मीपुरा के मध्य खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले कोचरिया ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 67 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्मीपुरा टीम ने 6. 4 ओवर में 70 बनाकर जीत हासिल की । तीसरा मैच पंचमुखी भीलवाड़ा वर्सेस सज्जन पुरा के मध्य खेला गया। टॉस जीत सज्जन पुरा ने निर्धारित 8 ओवर में 52 रन बनाए । लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचमुखी टीम ने 2.2 ओवर मैं ही 53 रन बनाते हुए जीत हासिल की है । चौथा मैच पंचमुखी भीलवाड़ा वर्सेस चारभुजा क्लब भीलवाड़ा के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चारभुजा क्लब भीलवाड़ा टीम निर्धारित आर्ट और में 46 रन ही बना पाई। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचमुखी टीम ने 4.ओवर में ही जीत हासिल कर ली । यह जानकारी आयोजक समिति के मुख्य टूर्नामेंट प्रभारी सत्यनारायण कुमावत व शिवलाल कुमावत ने दी ।








Users Today : 2