
भीलवाड़ा / पंडेर(मुकेश व्यास )! श्री बजरंग बली, बालाजी मंदिर पण्डेर में आज दोपहर सवा बारह बजे एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने, गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगे, भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित हो। इसके लिए आगामी 27 अप्रैल को महामहिम राष्ट्रपति महोदया, प्रधानमंत्री महोदय, महामहिम राज्यपाल महोदय और मुख्यमंत्री महोदय के नाम एक अनुरोध पत्र (ज्ञापन) मय हस्ताक्षर पत्रक के सौंपे जाएंगे। इस हेतु कार्य योजना बनाने हेतु बनास नदी के पश्चिम दिशा की दस पंचायतों के प्रतिनिधियों,गौभक्तो ने भाग लिया और आवश्यक जानकारियां प्राप्त की। इस अवसर पर इन दस पंचायतों के प्रभारी श्री अनिल कुमार शर्मा जामोली, श्री राधेश्याम शर्मा, लोकेश कुमार शर्मा, अंजनी कुमार शर्मा, गोविंद कुमार शर्मा, श्री अजय सुवालका,देवराज भाट,लाडुराम भाट पण्डेर, श्री महावीर सिंह राजपूत, कालूराम वैष्णव गंधेर, राकेश टांक रोपा, श्री देवी लाल जी शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा बिहाडा, श्री चंद्रेश जोशी, भगवान कीर जामोली, श्री पिलु धाकड़ पलासिया आदि गौभक्त उपस्थित रहे।








Users Today : 52