

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा कस्बे में सफाई के सुचारू नहीं होने के कारण जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए। मगर फिर भी स्थानीय नगर पालिका प्रशासन द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है।जिसके कारण लोगों मे आक्रोश व्याप्त है
उपखण्ड मुख्यालय पर चन्द्रकांत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मे जाने वाली गली मे नालियो की नियमित सफाई के नही होने से नालियों का गंदा पानी आम रास्ते पर फैला रहता है। जिसके कारण पढने जाने वाली छात्राओं को रोजाना गन्दे पानी व कीचड़ में से होकर स्कूल जाना पड़ता है। साथ ही किचड और गंदगी के कारण आसपास का वातावरण दुषित होने के साथ ही मच्छरों की भरमार हो रही है। वही कस्बे में जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हैं नालीयो का पानी सड़कों पर बह रहा है न नालियां साफ हो रहीं हैं न सफ़ाई ढंग से हो रहीं हैं ओर न ही कचरे के ढेरों को उठाया जा रहा है। कचरे के ढेर पर अवारा मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है।








Users Today : 7