

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखंड सर्किल के सरदार नगर गांव में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे 126 छात्र छात्राओं की आखों की जांचे कि गई
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी सरदार नगर डॉ सरफराज अली खान ने बताया कि स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु एक सराहनीय पहल की गई। आयुर्वेद विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय परिसर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 126 विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान विद्यार्थियों को आंखों की देखभाल, स्वच्छता एवं संतुलित आहार के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। साथ ही जरूरतमंद विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक दवाइयों का वितरण भी किया गया।उन्होंने बताया कि शिविर के सफल आयोजन में आयुर्वेद नर्स माधुरी मीणा, योग प्रशिक्षक कुलदीप सिंह राठौड़ एवं ममता जाट का विशेष सहयोग रहा। वहीं विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाध्यापिका अंशु वर्मा सहित समस्त शिक्षकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रारंभिक स्तर पर ही नेत्र संबंधी समस्याओं की पहचान कर उनका समाधान करना रहा। इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों को न केवल स्वास्थ्य लाभ मिलता है, बल्कि उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा भी मिलती है।








Users Today : 32