Home » भीलवाड़ा » जहाजपुर के पंडेर में गैस की टंकी में लगी आग

जहाजपुर के पंडेर में गैस की टंकी में लगी आग

भीलवाड़ा , (मुकेश व्यास पंडेर )!भीलवाड़ा जिले की तहसील जहाजपुर के ग्राम पंचायत पंडेर में कुम्हार मोहल्ले में गैस की टंकी में आग लगने से प्रशासन की सतर्कता से बड़ा हादसा होते-होते टल गया !

ग्राम पंडेर के कुम्हार मोहल्ले के गणपत प्रजापत के मकान में गैस सिलेंडर में आग लग गई,  जिसकी सूचना थाना प्रभारी कमलेश मीणा को सूचना दी गई , सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने तुरंत दीवान मांगीलाल व मुकेश यादव को मौके पर भेजा , जिन्होंने सतर्कता दिखाते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया ,  पुलिस प्रशासन की सजकता से ग्राम में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया , सभी ग्राम वासियों ने पुलिस प्रशासन को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?