Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा कस्बे में तीन दिवसीय विशाल मेले में उमड़ा जन सैलाब

बनेड़ा कस्बे में तीन दिवसीय विशाल मेले में उमड़ा जन सैलाब

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा कस्बे के घाटी के हनुमान मंदिर परिसर मे आयोजित 48 वे तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव के अंतिम दिन गुरुवार को आयोजित विशाल मेले में जन सैलाब उमड पडा।
         घाटी के हनुमान मंदिर के मंहत श्री देवदास जी महाराज के सानिध्य में हनुमान जन्मोत्सव प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन आयोजित विशाल मेले मे कस्बे के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुचे श्रद्धालुओं ने हनुमान जी महाराज के दर्शन के पश्चात मेला परिसर में लगी दुकानों पर अपनी जरूरत की चीजों की खरिददारी करने के साथ ही डोलर चकरी झुले जुलने एवं चाट पकोडी का लुफ्त उठाया। वहीं मेले के अवसर पर आयोजित विशाल भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक पुरण गुर्जर ने गणपति वंदना के साथ भजन संध्या का आगाज करते हुए  “ओतो कलयुग रो अवतारी म्हारो बालाजी”
“जब जब खोलु इस्टाग्राम फोटो आवे म्हारो दिनानाथ को कोटडी श्याम को”
“मै तो दिवानों म्हारे घाटी वाले बालाजी महाराज को”
“सुन सांवरिया मंडफिया वाला काली गाड़ी हो जाओ” “संत सुधारो थारी काया वाह रे वाह मौज फकीरा की” तथा “मन में मारे बसे मंडफिया नगरी” *बनेड़ा गांव में पूजावे में मारा बालाजी *सहित अन्य भजनों की प्रस्तुतियां देते शुक्रवार तड़के चार बजे तक श्रृद्रालु भजनों का आनंद लेते रहे। इससे पुर्व भजन संध्या के दौरान प्रबंधक कमेटी की और से भजन गायक कलाकारों के साथ ही महोत्सव के सफल आयोजन मे सहयोग करने का दुपट्टा औढाकर के एव स्मृति चिन्ह देकर के स्वागत किया गया। वहीं गुंदी के हनुमान जी मन्सापूर्ण बालाजी बावड़ी वाले बालाजी मंदिरों में भी आकर्षक सजावट के साथ ही भजन किर्तन किए गए।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?