
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा! जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बुधवार सायं थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
एसपी यादव के थाने पर पहुचने पर पुलिस कर्मियों द्वारा गार्ड आफ आर्नर दिया गया। इसके पश्चात इसके पश्चात स्टाफ की बैठक लेकर के अपराधों पर नियंत्रण हैतु आवश्यक निर्देश दिए ।साथ ही गुडे बदमाशों हार्डकोर अपराधियों हिस्ट्रीशीटरो के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए। यातायात नियमों की पालना नहीं करने वालो के कार्यवाही करने एव थाना सर्किल मे कानुन व्यवस्था बनाए के बारे में निर्देश दिए गए। साथ ही थाना क्षेत्र में बिते तीन सालों में घटित सभी प्रकार की घटनाओं की आंकलन रिपोर्ट का आंकलन किया।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा राजेश आर्य और वृताधिकारी शाहपुरा ओमप्रकाश विश्नोई के साथ ही थाना प्रभारी बच्छराज चौधरी उपस्थित थे।








Users Today : 3