Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा उपखंड के राजकीय विद्यालय डाबला की छात्रा संतरा तेली ब्लॉक में दूसरे स्थान पर रही

बनेड़ा उपखंड के राजकीय विद्यालय डाबला की छात्रा संतरा तेली ब्लॉक में दूसरे स्थान पर रही

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबला की छात्रा संतरा तेली पिता कैलाश चंद्र तेली माता मंजू देवी हाल ही में घोषित हुए [बोर्ड ,RBSE] के नतीजों में ब्लॉक मे दुसरे स्थान पर रही है  डाबला की निवासी संतरा तेली ने अपनी असाधारण प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 95.80 %अंक प्राप्त किए हैं इसी वर्ष बालिका संतरा तेली ने हॉकी में स्टेट लेवल पर प्रदर्शन भी किया अपनी शिक्षा व खेल दोनों  में एक साथ संतुलन बनाए रखा|  संतरा की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।सफलता का मंत्र: निरंतरता और अनुशासन
अपनी तैयारी के बारे में बात करते हुए संतरा तेली ने बताया, “मेरा उद्देश्य कभी भी सिर्फ रटना नहीं था, बल्कि विषयों को गहराई से समझना था। मैंने रोजाना 6-7 घंटे पढ़ाई की और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। रिवीज़न और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करने से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?