
भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रिक्त पडे चिकित्सकों के पदो को भरवाने के साथ ही सीएचसी को क्रमोन्नत करवाने की मांग को लेकर के अखिल भारतीय मजदूर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष इब्राहिम पठान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी श्रीकांत व्यास को सोपे अपने ज्ञापन में बताया कि उपखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आठ चिकित्सकों के पद सृजित होने के बाद भी काफी समय से केवल मात्र 3 डॉक्टर तैनात हैं, जिससे मरीजों को लंबी प्रतीक्षा और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।साथ ही विशेषज्ञों का अभावः हमारे यहाँ स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynecologist), शिशु रोग विशेषज्ञ (Pediatrician), और फिजिशियन न होने के कारण आपातकालीन और प्रसूति मामलों में मरीजों को जिला मुख्यालय रेफर किया जा रहा है। डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को समय पर सही उपचार नहीं मिल पा रहा है, जो कई मामलों में जानलेवा साबित हो रहा है।
सीएचसी में स्वीकृत सभी खाली पदों पर तत्काल नई नियुक्तियां (विशेषकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की) की जाएं।जब तक नियमित डॉक्टर नहीं आते, तब तक संविदा के आधार पर डॉक्टरों की व्यवस्था की जाए।
चिकित्सालय में आईसीयू रूम बनवाया जाये। 4माहसे बंद पड़ी एक्सरे मशीन को तत्काल प्रभाव से चालू कर आम जनता को राहत प्रदान कि जाये ।
अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सा उपकरणों और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। एवं अस्पताल CHCसे क्रमोन्नत करके SDH किया जाए जिससे क्षेत्र की ग्रामीण जनता को समय पर इलाज मिल सके। इस दौरान चन्द्र प्रकाश सेन बाबूलाल मागी लाल गोपाल लाल कल्याण सिंह सुभाष पोरवाल सत्यनारायण बारी नंदराम रामस्वरूप सहित अन्य जने उपस्थित थे।








Users Today : 81