भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा फूलडोल महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर के एक बैठक रविवार रात्रि को पुराना बस स्टैंड डागी फैक्ट्री परिसर में आयोजित हुई।फुलडोल महोत्सव को धुमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में नव संवत्सर के अवसर भगवान चारभुजा नाथ के नगर भ्रमण हैतु । भगवान चारभुजा नाथ का 19 मार्च को सायं बैडबाजो के साथ शुरू होगा। जिसमें फूलडोल महोत्सव के भजन किर्तन के साथ भक्त ठाकुर जी के साथ गुलाल अबीर के होली खेलते हुए चलेंगे। ठाकुर पुरी रात नगर भ्रमण के पश्चात दुसरे तड़के पुन मंदिर पहुंचेगे। इसके साथ ही रामनवमी हनुमान जन्मोत्सव को भी धुमधाम से मनाने के लिए विचार विमर्श करने के साथ ही रुपरेखा तैयार की गई। बैठक में हिन्दू समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ ही युवाओ ने भाग लिया।








Users Today : 1