
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा कस्बे के गुलाबपुरा मार्ग स्थित रेगर मोहल्ला क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को नाली में एक गोवंश के बछड़े का सिर मिला । इस बात से गौ रक्षा दल और गौ सेवकों मे आक्रोश फैल गया। मामलें कि सुचना पर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को मिलने पर लोग मौके पर जमा होने लगे। साथ ही मामलें कि सुचना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
शुक्रवार दोपहर को रेगर मोहल्ला क्षेत्र में नाली में एक गाय के बछड़े का सिर मिलने की सुचना पर गौरक्षा दल और गौ सेवक मौके पर पहुंचे। साथ ही इस मामले की सोशल मीडिया द्वारा जानकारी मिलने पर मौके लोगों का जमावड़ा लगने लगा । वहीं इस मामले की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी बच्छराज चौधरी मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे तथा थटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही बछड़े के सिर को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम हैतु अपने साथ ले गए।
इस गो रक्षा दल के दीपक वैष्णव महावीर माली के साथ ही राजाधिराज गोपाल चरण सिसोदिया जिला वालीवाल संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी लाल सोनी देबीलाल माली भेरुलाल रेगर राजु वैष्णव शंकर लाल बालु लाल केलाश चंद्र प्रदीप सहित सहित अन्य जने मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति का पता लग सकेगा!








Users Today : 2