
भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा जयपुर कांकरोली स्टेट हाइवे न 12 पर भीलवाड़ा मार्ग पर गुरुवार रात्री जोगियो के बाग स्थित विकट मोड़ पर खाखले से भरा ट्रक पलट गया। जिसके कारण पास मे लगे एक विधुत पोल के तार टूट गए। जिसके कारण मानपुरा और इन्दिरा कोलोनी क्षेत्र की विधुत आपुर्ति पुरी रात ठप्प रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा मार्ग पर 12 मार्च की रात्रि के करीब 10 बजे खाखले से भरा एक ट्रक भीलवाड़ा की और जा रहा था। विकट मोड़ पर ट्रक असंतुलित होकर के पलट गया। पलटे ट्रक के कारण पास मे लगे विधुत पोल के तार टूट जाने के कारण मानपुरा और इन्दिरा कोलोनी की विधुत आपुर्ति ठप्प हो गई ।जिसके चलते दोनों बस्तियों के लोगों को पुरी अंधेरे में गुजारने को मजबूर होना पड़ा। रात्रि में ठप्प विधुत आपुर्ति शुक्रवार दोपहर सुचारू हुई।








Users Today : 2