भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा! अड़तालीस वां हनुमान जन्मोत्सव हनुमान जयंती प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में घाटी के हनुमान मंदिर परिसर मे 31 मार्च से दो अप्रैल तक मनाया जाएगा। जिसको लेकर के तैयारिया शुरू कर दी गई है।
घाटी के हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव का आगाज 31 मार्च मंगलवार को अभिजित मुहूर्त में अखंड रामचरित मानस पाठ के साथ होगा। दुसरे दिन एक अप्रैल बुधवार को रात्रि आठ बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ ( नवल भारद्वाज एंड पार्टी भीलवाड़ा) तथा महोत्सव के अंतिम दिन 2 अप्रैल गुरुवार को प्रात 7.15 बजे से भगवान की दिव्य झांकी के दर्शन दोपहर दो बजे से मेला शुभारंभ सायं 6 बजे से प्रसादी का वितरण तथा रात्री 9.15 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक पूरण गुर्जर एंड पार्टी सहित अन्य कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।








Users Today : 30