
भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा ! राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में जयपुर में 9 मार्च को होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन को लेकर के शनिवार को घाटी के बालाजी मंदिर परिसर में एक विशेष बैठक आयोजित हुई।
उक्त बैठक में तहसील क्षेत्र के ग्राम सेवा सहकारी समितियों व्यवस्थापकों एवं सहकार कर्मचारियों ने भाग लिया। जिसमें सोमवार को जयपुर स्थित सहकार भवन में आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन मे भाग लेने के लिए रणनीति तैयार करने के साथ ही अधिक से अधिक सहकार कर्मियों को धरना प्रदर्शन मे भाग लेने का आव्हान किया गया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष सोपात हुसैन मंसूरी उपाध्यक्ष सुमेर सिंह,उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन मंसूरी
जिला महामंत्री राजू लाल गुर्जर ,पवन कुमार वर्मा राकेश ओझा
गोपाल लाल गुर्जर रईस मंसूरी गजानंद कुमावत,देवीलाल वैष्णव हरिशंकर कुमावत शिवलाल कुमावत बनवारी गिरि गोस्वामी रामेश्वर लाल माली कल्याण गाडरी कैलाश चंद्र कुमावत राहुल कुमार गर्ग उपस्थित थे।








Users Today : 10