

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा कस्बे तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को शुभ मुहूर्त में पुजा अर्चना के बाद होलिका का दहन किया गया।
होली के पावन पर्व कस्बे के शितला माता चौक नजर बाग चौक माताजी का खेडा पथवारी चोराहे नाथ कुई मांडल गेट सहित अन्य स्थानों पर बालिकाओं द्वारा गोबर से निर्मित बडबुलियो की मालाओं से होली की सजावट की गई। वही शितला माता चौक में होलिका के स्थान पर आकर्षक रंगोली सजाई गई। तथा भजन किर्तन के बाद रात्रि मे पुजा अर्चना के बाद बड़ी संख्या में उपस्थित आमजन की उपस्थिति में होलीका दहन किया गया। साथ ही सरदारनगर कंकोलिया बबराणा आमली सुल्तानगढ सालरियाकला राक्षी बल्दरखा मुशी भटेडा डाबला घरटा कमालपुरा सहित अन्य गणमान्य क्षेत्रों में भी होली का दहन किया गया!








Users Today : 0