Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा में प्लास्टिक थेलिया जब्त और अवैध अतिक्रमण हटाया

बनेड़ा में प्लास्टिक थेलिया जब्त और अवैध अतिक्रमण हटाया

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !जिला कलेक्टर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान के तहत नगर पालिका टीम द्वारा गुरुवार प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक थैलियां जब्त करने के साथ ही अवैध अतिक्रमण पर पीला पंजा चलाया गया। 
     नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी प्रकाश चन्द्र तेली  कनिष्ठ सहायक किशन लाल खटीक मय पुलिस जाब्ते के साथ एस एच 39 ए पर स्थित पथवारी चोराहे पर सडक के अतिक्रमण कर किए गए पक्के निर्माण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किए गए। नगरपालिका प्रशासन की अतिक्रमियो के खिलाफ शुरू किए अभियान से अतिक्रमियो मे खलबली मच गई है। ईओ तेली का कहना है। गुरुवार को भी अतिक्रमियो को अपने अपने अतिक्रमण स्वत हटाने की चेतावनी दी गई है। उसके बाद भी अगर अतिक्रमियो द्वारा अपने अतिक्रमण नहीं हटाए गए। नगरपालिका के अतिक्रमण हटाओ दस्ते द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?