Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा में प्लास्टिक, गंदगी और अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान

बनेड़ा में प्लास्टिक, गंदगी और अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान

भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा नगर पालिका द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक,एवम् गंदगी फैलाने वालों सड़क पर अतिक्रमण फैलाने के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया है
      उपखण्ड अधिकारी एवं नगर पालिका प्रशासक श्रीकांत व्यास के नेतृत्व में अधिशाषी अधिकारी प्रकाश चन्द्र तेली कनिष्ठ अभियंता राजमल गुर्जर कनिष्ठ सहायक किशन लाल खटीक मय पुलिस जाब्ते के साथ पुराना बस स्टैंड तथा पथवारी चोराहा क्षेत्र में स्थित दुकानों से उक्त अभियान के अंतर्गत 5 kg प्लास्टिक थैलियां जप्त कर 200 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही गंदगी फैलाने वालों के चालान बना कर के रूपये जुर्माना वसूला गया। लगाकर आमजन को गीले और सूखे कचरे के बारे में समझाया गया व कचरे को हमेशा कचरा पात्र/कचरा गाड़ी में ही डालने के प्रति प्रेरित किया गया। साथ ही रोड पर सामान रख कर अतिक्रमण फैलाने वालों को अतिक्रमण हटाने की  चेतावनी दी गई। नगरपालिका प्रशासन की अतिक्रमियो के खिलाफ शुरू किए अभियान से अतिक्रमियो मे खलबली मच गई।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?