Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा के राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में जांच शिविर आयोजित हुआ

बनेड़ा के राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में जांच शिविर आयोजित हुआ

भीलवाड़ा,(जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !जीवन शैली परिवर्तन अभियान के राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय सरदार नगर के तत्वावधान में चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया

प्रभारी राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय सरदार नगर डॉ सरफराज अली खान ने बताया कि उपखंड अधिकारी  श्रीकान्त व्यास और उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा डॉ महाराज सिंह के नेतृत्व में जीवन शैली परिवर्तन अभियान के अंतर्गत औषधालय में आयुर्वेद नर्स माधुरी मीणा द्वारा महिलाओं के उच्च रक्त चाप और शुगर की जांच की गई और आयुर्वेदिक औषधि वितरित की गई।प्रभारी डॉ सरफराज अली खान ने बताया कि सभी स्वस्थ जीवन शैली के लिए आयुर्वेद औषधि लेनी चाहिए।आयुर्वेद स्वस्थ व्यक्ति को  रोगी होने से बचाता है और रोगी व्यक्ति को रोग मुक्त भी करता है।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?