
भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा – उपखण्ड मुख्यालय स्थित राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में राज्य महिला नीति के अंतर्गत सड़क सुरक्षा यातायात नियम तथा ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण प्रक्रिया जैसे विषय पर वार्ता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य (प्रो.) डॉ. कन्हैयालाल मीणा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।इस अवसर प्राचार्य मीणा ने कहा कि विद्यार्थी यातायात के नियमों का पूर्णत: पालन कर स्वयं की सुरक्षा तो कर ही सकते हैं, इन नियमों के प्रति समाज को भी जागरूक कर प्रतिदिन होने वाली अनेकानेक दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी भी ला सकते हैं। मुख्य वार्ताकार के रूप में परिवहन निरीक्षक विवेक सरोठा उपस्थित हुए । इन्होंने अपनी वार्ता के माध्यम से बताया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु सरकार द्वारा निरंतर अभियान चलाकर प्रयास किया जा रहा है तथा साथ ही इन्होंने यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट तथा सीट बेल्ट के प्रभावी उपयोग के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ज्योति रानी रिठोदिया ने किया तथा उक्त कार्यक्रम में सह प्रभारी मीनाक्षी शर्मा द्वारा भी विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य, कार्यालय स्टाफ तथा विद्यार्थी छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।








Users Today : 5