Home » भीलवाड़ा » राजकीय महाविद्यालय बनेड़ा में एनएसएस के एक दिवसीय शिविर का आयोजन: स्वच्छता और सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

राजकीय महाविद्यालय बनेड़ा में एनएसएस के एक दिवसीय शिविर का आयोजन: स्वच्छता और सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा! उपखण्ड मुख्यालय स्थित राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में सोमवार को तृतीय एक दिवसीय शिविर का सफल आयोजन किया गया।
    प्राचार्य प्रो. डॉ. के.एल. मीणा के सानिध्य और कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ कुमार देसाई के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में स्वयंसेवकों ने समाज सेवा और जन-जागरूकता की मिसाल पेश की। शिविर का शुभारंभ प्रातः 09 बजे महाविद्यालय परिसर में प्रार्थना और लक्ष्य गीत के साथ हुआ। प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को चरितार्थ करते हुए महाविद्यालय परिसर तथा निकटवर्ती मानपुरा ग्राम में सघन स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने गलियों की सफाई की और ग्रामीणों को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया। “सड़क सुरक्षा” के नारों के साथ युवाओं ने सामुदायिक सहभागिता के साथ जागरूकता का संदेश दिया। द्वितीय चरण में, वर्तमान समय में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए एक जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर मानपुरा ग्राम के मुख्य मार्गों से गुजरी। स्वयंसेवकों ने बैनर और नारों के माध्यम से ग्रामीणों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया। शिविर के अंतिम चरण में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर एक विशेष बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। सत्र को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. के.एल. मीणा ने कहा कि, “सड़क नियमों का पालन करना न केवल हमारी जिम्मेदारी है, बल्कि यह जीवन के प्रति सम्मान का प्रतीक है।” कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ कुमार देसाई ने स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस दौरान महाविद्यालय के विभिन्न संकाय सदस्य सुबोध कुमार शर्मा, ज्योति रिठोदिया, मीनाक्षी शर्मा, शिवराज गोठवाल एवं सीताराम ने भी सड़क सुरक्षा के तकनीकी और नैतिक पहलुओं पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने युवाओं को प्रेरित किया कि वे स्वयं अनुशासित रहकर समाज के लिए एक रोल मॉडल बनें।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?