
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा ! अमृतादेवी पर्यावरण नागरिक संस्थान व पर्यावरण संरक्षण के साप्ताहिक सेवाश्रम कार्यक्रम के तहत रविवार को एस एच 39 ए हुरडा मार्ग से सरदारनगर के रास्ते पर शंकर लाल, चांद मल माली के कुए के बाहर स्थित पशुओं के पानी पीने की पो की सफाई का कार्य किया गया। तथा बाद में कोडलाई ग्राम में प्रात 8:15 से 9:15 बजे तक बड़े कुए पर स्थित 30 फीट लंबाई की पो की सफाई का कार्य ग्राम प्रमुख सुरेश चंद्र माली ,(उप प्रमुख) सत्यनारायण शर्मा , मुकेश कुमावत व हरिशंकर कुमावत के साथ अन्य सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से कार्य किया गया।
पहले पो को खाली कर कचरा मलवा हटाकर एसिड से काई को साफ कर धोकर कल्ली की पुताई की गई। इस पुनित कार्य में निम्न कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।इस दौरान अपना संस्थान के तहसील अध्यक्ष मुरली मनोहर व्यास ,शांतिलाल धावा, दिनेश कुमार रेगर, मनोज काबरा ,मुकेश चंद्र माली ,सत्यनारायण वैष्णव ,देवी लाल माली ,(उप सरपंच) सोहनलाल बैरवा ,रमेश चंद्र कोली, उमेश चंद्र छीपा ,देवीलाल अलूदिया ,प्रभु लाल माली ,गजेंद्र माली, प्रभु लाल माली, उगम लाल माली, काशी लाल माली, डालू लाल माली। नया केंद्र कोडलाई में हरिशंकर कुमावत ,सोहनलाल गढ़वाल ,मुकेश कुमावत ,सोहनलाल खटोड़, रामबक्ष कुमावत ,प्रकाश खारोल ,राकेश कुमावत ,जगदीश कुमावत, कैलाश चंद्र कुमावत, रामेश्वर कुमावत ,नीतू कुमावत , अंकुर कुमावत ,उदय लाल कुमावत ने सहयोग किया यह कार्य क्रम हर समय हर मौसम में निरंतर चलता रहेगा!








Users Today : 1