
भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा के निकटवर्ती छापरी गांव स्थित श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल में बुधवार को आठवीं के कक्षा छात्र छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन हुआ ।
संस्था प्रधान सत्यनारायण जाट ने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी । शिक्षिका रिंकू टेलर ने बच्चों को जीवन में अनुशासन और संस्कार पूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा दी । शिक्षक नवीन कुमार ने मोबाइल और गलत संगत से दूर रहने और जीवन में सफलता प्राप्त कर अपने माता पिता और विद्यालय का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी । इस अवसर पर कक्षा 8 के विद्यार्थियों द्वारा स्मृति चिह्न के रूप विद्यालय में छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर भेंट की । संस्था द्वारा विद्यार्थियों को शब्दकोश और कलम देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर अध्यापक खेमराज धोबी, रमेश गाडरी, रेखा कंवर, सुमन सोनी, मीना सुथार, सुमन शर्मा सहित समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे । कक्षा 8 की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 मार्च तक चलेगी ।








Users Today : 2