

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)बनेड़ा !श्री झालरा महादेव व्यायामशाला एवं मंदिर विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में मंदिर के 1010 वे स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को भगवान भोलेनाथ का अभिषेक छप्पन भोग तथा रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा
13 से 15 फरवरी तक आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव के दुसरे शनिवार 14 फरवरी को रात्रि आठ बजे से 50 किलो 60 किलो तथा 70 किलो ग्राम वर्ग मे कुश्ती (दंगल) का आयोजन हुआ । कार्यक्रम में उस्ताद रामपुरी, अंतर्राष्ट्रीय कोच जगदीश जाट, गिरीश पाटोदिया, देवराज तेली, राधेश्याम माली, पूर्व सरपंच संपत माली, भारतीय जनता पार्टी मंडल मंत्री कैलाश माली,भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री राजमल माली, गुरुदेव ओम खोईवाल, किशन कुमार भट्ट, राजेश माली, सुरेश माली, शंकर माली,मदन माली, चंद्रप्रकाश माली सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। साथ ही दुर्गा शक्ति अखाड़ा से गोविंद माली, मोनू माली एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।
महोत्सव के अतिंम दिन 15 फरवरी रविवार को प्रात:9.15 बजे भगवान भोलेनाथ का विधी विधान महाअभिषेक होगा। सायं 7.15 बजे से भगवान भोलेनाथ के दरबार में छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएंगी। इसके पश्चात महाआरती के पश्चात भगवान भोलेनाथ को छप्पन प्रकार के व्यजनो का भोग लगाकर के श्रद्धालुओं को छप्पन भोग के प्रसाद का वितरण किया जाएगा। साथ ही रात्रि 9 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक दिनेश राठौड़ कृष्णा राठौड़ व सुरेश राव द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। वहीं भजन संध्या के भगवान भोलेनाथ एवं हनुमान जी महाराज की झांकियां सजाई जाएंगी। मैला प्रागण मे मेले में पहुचने वाले लोगों द्वारा डोलर चकरी झुले जुलने का लुफ्त उठा रहे हैं।








Users Today : 119